
दर्शकों का इंतजार अब खत्म हुआ। हैरी पॉटर की एक और फिल्म जल्द ही प्रदर्शित होने वाली है।
खबर है कि हैरी पॉटर की छठी फिल्म ‘हैरी पॉटर एंड हॉफ ब्लड प्रिंस’ का मंगलवार को लंदन में विश्व प्रीमियर किया गया। जहां पर फिल्म के कलाकार रूपर्ट ग्रिंट, इमा वॉटसन और डैनिएल रेडक्लिफ भी थे। हैरी पॉटर की फिल्म ‘हैरी पॉटर एंड हॉफ ब्लड प्रिंस’ में अपने सह कलाकार रूपर्ट गिंरट के साथ इमा वॉटसन चुंबन दृश्य समय उन्हें काफी परेशानी हुई। हालांकि इसका प्रदर्शन पिछले साल नवम्बर में ही करना था। लेकिन किसी कारणवश इसे टाल दिया गया। इस फिल्म में भी हैरी की सूझ-बूझ से भी लोग हैरान होगें। साथ ही फिल्म के आखिर में लोगों को थोड़ा दुख भी होगा, जैसा कि हैरी पॉटर श्रृंखला की पांचवी फिल्म के अंत में हुआ था।
No comments:
Post a Comment